भारत के शीर्ष-10 शहर | 10 शहर के नाम हिंदी में | 10 शहरों के नाम हिंदी में | top 10 city name in india in hindi

हेलो दोस्तों, आज हम भारत के 10 मुख्य शहर के बारे में बात करने जा रहे है। शहरों में लगभग तीस प्रतिशत आबादी रहती है। यह शहर ही देश के आर्थिक विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमने रहन-सहन,स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं और जॉब के अवसर वाले शहरों में से 10 शहरों को शामिल किया है। यह शहर आर्थिक सम्‍भावनाओं से भरपूर हैं और यहां के लोगों की परचेजिंग पावर भारत के अन्‍य शहरों से बेहतर है।

दिल्‍ली | Delhi

भारत का एक प्रमुख आर्थिक शहर शिक्षा, यातायात सुविधाओं, आर्थिक सम्‍पन्‍नता, जॉब की संभावनाओ और परचेजिंग पावर में दिल्‍ली का पहला स्‍थान है। निवास के लिए उपयुक्‍त शहरों में दिल्‍ली का दूसरा स्‍थान है।

दिल्ली (Delhi) भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करती है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है।

वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 2.18 करोर (crores) थी अभी 2021 में तो लगभग 3 करोर (crores) पहुँच गयी होगी । दिल्ली की जनसंख्या इसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है।

क्षेत्रफल के अनुसार से भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है।

 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद , नई दिल्ली को सीमित स्वायत्तता प्रदान की गई तथा यहाँ का प्रशासन भारत सरकार द्वारा नियुक्त मुख्य आयुक्त द्वारा किया गया। 1966 में, दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश में बदल दिया गया, तथा मुख्य आयुक्त को उपराज्यपाल द्वारा बदल दिया गया।

2015 के, मर्सर के, वार्षिक जीवन की गुणवत्ता के 230 शहरों के सर्वेक्षण मे, खराब हवा की गुणवत्ता और प्रदूषण के कारण, नई दिल्ली 154वें स्थान पर थी। 2014 मे, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जाँचे गए दुनिया के 1600 शहरों मे, नई दिल्ली सर्वाधिक प्रदूषित शहर था।

16 दिसंबर 2015 को, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली की परिवहन प्रणाली पर कई प्रतिबंधों को अनिवार्य कर दिया। अदालत ने 31 मार्च 2016 तक 2,000 cc और इससे अधिक इंजन क्षमता वाली डीजल कारों और स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों के पंजीकरण पर रोक का आदेश दिया। साथ ही अदालत ने दिल्ली की सभी टैक्सियों को 1 मार्च 2016 के बाद से, केवल संपीड़ित प्राकृतिक गैस का उपयोग करने का आदेश भी दिया, इसके अतिरिक्त, 10 साल से अधिक पुराने परिवहन वाहनों को राजधानी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

दिल्‍ली भारत का एक प्रमुख शहर होने के साथ साथ और केंद्र शाशित राज्य है जिसका वर्तमान मुख्यमंत्री : अरविंद केजरीवाल जी है

दोस्तों, आपको बताना चाहूँगा की नई दिल्‍ली हमारे भारत के राजधानी भी है। यही हमारे प्रधान मंत्री, मंत्री सांसद सभी रहते है।

दिल्‍ली में बहुत सारे फ़ेमस/ प्रसिद स्थान है जैसे कि:

  • दिल्ली इंडिया गेट का इतिहास History of India Gate in Hindi
  • लाल क़िला | Lal Qila
  • जमा मसजिद | Jama Masjid
  • कमल मंदिर | Lotus Temple
  • क़ुतुब मीनर | Qutubminar
  • अक्षरधाम मंदिर | Swaminarayan Akshardham Temple
  • छत्तरपुर मंदिर | Chhatarpur Temple
  • इस्कॉन मंदिर | ISKCON Temple
  • हुमायूँ का मकबरा | Humayun’s tomb
  • दिल्ली चिड़ियाघर | National Zoological Park Delhi in Hindi

दिल्‍ली का मुख्य भाषा क्या है ?

 हिंदी | Hindi

नई दिल्‍ली किस राज्य में है?

दिल्‍ली | Delhi 

मुंबई | Mumbai 

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को कहा जाता है। क्योंकि बहुत बड़े बड़े बिज़्नेस मैन, फ़िल्म स्टार, सेलीब्रेटि यही रहते है।

मुम्बई (Mumbai), जिसका पुराना नाम बम्बई (Bombay) था, भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। सन् 2018 में यह दिल्ली के बाद जनगणना की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा और विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा शहर था। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार बृहंमुम्बई महानगरपालिका द्वारा प्रशासिक क्षेत्र के अधीन 1.25 करोड़ और मुम्बई महानगरीय क्षेत्र में 2.3 करोड़ लोग बसे हुए थे। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम आर्थिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र भी है, जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है

मुंबई शब्द का उदगम मुंबा देवी से हुआ है , कोल जनजाति की कुलदेवी का नाम मुंबादेवी है और जिस बस्ती में वे लोग रहते है उस उस मुंबाई कहते थे जो समय के साथ मुंबई और बंबई हुआ [7]। “मुंबई” नाम दो शब्दों से मिलकर बना है, मुंबा या महा-अंबा – हिन्दू देवी दुर्गा का रूप, जिनका नाम मुंबा देवी है – और आई, “मां” को मराठी में कहते हैं।

मुंबई भारत की सबसे बड़ी नगरी है। यह देश की एक महत्वपूर्ण आर्थिक केन्द्र भी है, जो सभी फैक्ट्री रोजगारों का 10%, सभी आयकर संग्रह का 40%, सभी सीमा शुल्क का 60%, केन्द्रीय राजस्व का 20% व भारत के विदेश व्यापार एवं ₹40 बिलियन (US$580 मिलियन) निगमित करों से योगदान देती है। मुंबई की प्रति-व्यक्ति आय ₹48,954 (US$710) है, जो राष्ट्रीय औसत आय की लगभग तीन गुणा है। भारत के कई बड़े उद्योग (भारतीय स्टेट बैंक, टाटा ग्रुप, गोदरेज एवं रिलायंस सहित) तथा चार फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियां भी मुंबई में स्थित हैं।

कई विदेशी बैंक तथा संस्थानों की भी शाखाएं यहां के विश्व व्यापार केंद्र क्षेत्र में स्थित हैं।

मुंबई की संस्कृति परंपरागत उत्सवों, खानपान, संगीत, नृत्य और रंगमंच का सम्मिश्रण है। इस शहर में विश्व की अन्य राजधानियों की अपेक्षा बहुभाषी और बहुआयामी जीवनशैली देखने को मिलती है, जिसमें विस्तृत खानपान, मनोरंजन और रात्रि की रौनक भी शामिल है।मुंबई के इतिहास में यह मुख्यतः एक प्रधान व्यापारिक केन्द्र रहा है। इस खारण विभिन्न क्षेत्रों के लोग यहां आते रहे, जिससे बहुत सी संस्कृतियां, धर्म, आदि यहां एकसाथ मिलजुलकर रहते हैं

मुंबई में बहुत से समाचार-पत्र, प्रकाशन गृह, दूरदर्शन और रेडियो स्टेशन हैं। मराठी समाचारपत्र में नवकाल, महाराष्ट्र टाइम्स, लोकसत्ता, लोकमत, सकाल आदि प्रमुख हैं। मुंबई में प्रमुख अंग्रेज़ी अखबारों में टाइम्स ऑफ इंडिया, मिड डे, हिन्दुस्तान टाइम्स, डेली न्यूज़ अनालिसिस एवं इंडियन एक्स्प्रेस आते हैं। हिंदी का सबसे पुराना और सार्वाधिक प्रसार संख्या वाला समाचार पत्र टाइम्स समूह का हिंदी का अखबार नवभारत टाइम्स भी मुंबई का प्रमुख हिंदी भाषी समाचार पत्र है।

मुंबई में बहुत सारे प्रसिद स्थान है जैसे कि:

  •  गेटवे ऑफ़ इंडिया (Gateway of India, Mumbai)
  • रेड कार्पेट वैक्स मूसियम (Red Carpet Wax Museum, Mumbai)
  • विक्टोरिया टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Terminus)
  • फिल्म सिटी (Film City)
  • संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park)
  • ग्लोबल पगोडा (Global Vipassana Pagoda)
  • फोर्ट बस्सें (Fort Bassein)
  • मरीन ड्राइव (Marine Drive) 
  • एलिफंटा केव्स (Elephanta Caves)
  • हाजी अली की दरगाह (Haji Ali Dargah)
  • सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak temple mumbai)
  • एस्सल वर्ल्ड (essel world) 

मुंबई का मुख्य भाषा क्या है ?

मराठी, हिंदी 

मुंबई किस राज्य में है?

महाराष्ट्र | Maharashtra

चेन्‍नई | Chennai

चेन्नई सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरों में दक्षिण भारत के इस शहर का प्रमुख स्‍थान है। शिक्षा के क्षेत्र में इसका चौथा और सुरक्षा में पांचवा स्‍थान है। जॉब और आय की अपार संभावनाओं से भरपूर चेन्‍नई भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक हैं। चेन्नई भारत की सांस्कृतिक एवं संगीत की राजधानी है शहर शास्त्रीय नृत्य-संगीत कार्यक्रमों और मंदिरों के लि प्रसिद्ध है।

शहर के क्षेत्र से कोई मुख्य नदी नहीं गुजरती है, अतः चेन्नई में वार्षिक मानसून वर्षा के जल को सरोवरों में सहेज कर रखने का इतिहास रहा है। शहर की बढ़ती आबादी और भूमिगत जल के गिरते स्तर के कारण शहर को जल अभाव का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई में बहुत सारे प्रसिद स्थान है जैसे कि:

  • बसंत नगर समुद्री तट
  • देवी करुमारीअम्मन मंदिर,तिरुवेरकाडू
  • कृषकिंता थीम पार्क
  • बिड़ला तारामंडल
  • मंगाडू कमाक्षी मंदिर
  • कापिलिसवर मंदिर
  • मरीना बीच
  • सरकारी संग्रहालय, चेन्नई 
  • मारुंडेश्वरर मंदिर
  • इस्कॉन मंदिर

चेन्‍नई का मुख्य भाषा क्या है ?

चेन्‍नई का मुख्य भाषा : तमिल

चेन्‍नई किस राज्य में है?

तमिल नाडु | Tamil Nadu 

बैंगलोर | Bangalore | Bengaluru

बैंगलोर भारत का आईटी कैपिटल और आईटी हब बैंगलोर, रहने के लिए सबसे अच्‍छे शहरों में से एक है। आर्थिक रूप से विकासशील गार्डन सिटी के नाम से मशहूर बैंगलोर का शिक्षा में तीसरा स्‍थान है। सुरक्षा और रहन-सहन के नजरिए से उपयुक्‍त बैगलोर शहर की परचेजिंग पावर भारत में 10 वें स्‍थान पर है। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के मामले में इस शहर का 18वां स्‍थान है।

बैंगलोर में साल भर सुहाने मौसम रहता है भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। देश की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) निर्यातक के रूप में अपनी भूमिका के कारण बैंगलोर को व्यापक रूप से “भारत की सिलिकॉन वैली” (या “भारत की आईटी राजधानी”) के रूप में माना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र मानव विकास रिपोर्ट 2001 के मुताबिक विश्व के शीर्ष प्रौद्योगिकी केंद्रों में ऑस्टिन (यूएसए), सैन फ्रांसिस्को (यूएसए) और ताइपेई (ताइवान) के साथ बेंगलुरु को चौथे स्थान पर जगह मिली है।

एक अनुमान के अनुसार बंगलौर में 51% से अधिक लोग भारत के विभिन्न हिस्सों से आ कर बसे हैं। अपने सुहाने मौसम के कारण इसे भारत का उद्यान नगर भी कहते हैं। प्रकाश का पर्व दीपावली यहाँ बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। दशहरा, जो मैसूर का पहचान बन गया है, भी काफी प्रसिद्ध है।

बैंगलोर में बहुत सारे प्रसिद प्रयटन स्थान है जैसे कि:

  • क़ब्बों पार्क (Cubbon Park, Bangalore)
  • बैंगलोर पैलेस (Bangalore Palace)
  • नंदी हिल्ज़ (Nandi Hills, Chikkaballapur)
  • बैंगलोर पैलेस
  • टीपू सुल्तान का महल
  • बैनरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान
  • चुन्ची फॉल्स
  • उल्सूर झील
  • बंगलौर एक्वैरियम
  • बुल मंदिर
  • सेंट मैरी बेसिलिका

बैंगलोर का मुख्य भाषा क्या है ?

मुख्य भाषा : कन्नड़

बैंगलोर किस राज्य में है?

कर्नाटक | Karnatak

‘कोलकाता | Kolkata

कोलकाता भारत के ऐतिहासिक शहरों में से एक है। यहां ब्रिटिश कालीन इमारतें और कालोनियां आकर्षण का केन्‍द्र हैं।

कोलकाता भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है और भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। और भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। कोलकाता भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है।

कोलकाता भारत की आजादी और उसके कुछ समय बाद तक एक समृद्ध शहर के रूप में स्थापित रहा लेकिन बाद के वर्षों में जनसँख्या के दवाब और मूलभूत सुविधाओं के आभाव में इस शहर की सेहत बिगड़ने लगी।

दोस्तों जनसंख्या सभी देश और सिटी के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गया है। अगर इसको कंट्रोल नहि किया गया तो आने वाले कुछ सालो में खाने खाने कि लिए मोहताज हो जाएँगे।

कोलकाता पूर्वी भारत एवं पूर्वोत्तर राज्यों का प्रधान व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं वित्तीय केन्द्र है। यहां कोलकाता स्टॉक एक्स्चेंज भी है, जो भारत का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा स्टोक एक्स्चेंज है. 

कोलकाता में कोलकाता विश्वविद्यालय समेत कई नामचीन शैक्षिक संस्थान एवं हमाविद्यालय हैं यहाँ चार मेडिकल कालेज भी हैं। अस्सी के दशकों के बाद कलकत्ता की शैक्षिक हैसियत में गिरावट हुई लेकिन कोलकाता अब भी शैक्षिक माहौल के लिये जाना जाता है।

कोलकाता में बहुत सारे प्रसिद प्रयटन स्थान है जैसे कि:

  • विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial: The Heart Of Kolkata)
  • फोर्ट विलियम (Fort William)
  • मार्बल पैलेस (Marble Palace)
  • हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge)
  •  भारतीय संग्रहालय कोलकाता (Indian Museum Kolkata)
  • साइंस सिटी (Science City)
  • ईडन गार्डन (Eden Garden)
  • कालीघाट काली मंदिर (Kalighat Kali Temple)
  •  इको पार्क (Eco Park)
  • कोलकाता चिड़ियाघर (Kolkata Zoo)
  • बिरला तारामंडल (Birla Planetrium)
  • प्रिंसेप घाट (Princep Ghat)

बैंगलोर का मुख्य भाषा क्या है?

बंगाली,अंग्रेज़ी

बैंगलोर किस राज्य में है?

पश्चिम बंगाल | West Bengal 

हैदराबाद | Hyderabad

भारत के राज्य तेलंगाना कि राजधानी है। हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन रीजन में लगभग 9.7 मिलियन के साथ, यह भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और भारत में छठा सबसे अधिक आबादी वाला शहरी समूह है। 74 बिलियन अमेरिकी डॉलर के उत्पादन के साथ, हैदराबाद भारत के समग्र सकल घरेलू उत्पाद में पांचवां सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।

यह भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों में से एक है और भारत में सूचना प्रौधोगिकी एवं जैव प्रौद्यौगिकी का केन्द्र बनता जा रहा है.

गोलकोंडा का पुराना क़िला राज्य की राजधानी के लिए अपर्याप्त सिद्ध हुआ और इसलिए लगभग 1591 में क़ुतुबशाही वंश में पांचवें, मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने पुराने गोलकोंडा से कुछ मील दूर “मूसा नदी” {जो आज मूसी नदी के नाम से जाना जाता है} के किनारे हैदराबाद नामक नया नगर बनाया।

दोस्तों वैसे तो हैदरबाद नाम के पीछे कई धारणायें हैं। एक प्रसिद्ध धारणा है कि इस शहर को बसाने के बाद मुहम्मद कुली कुतुब शाह एक स्थानीय बंजारा लड़की भागमती से प्रेम कर बैठा। लड़की से विवाह के बाद लड़की को इस्लाम स्वीकार कराया गया और इस्लामी संस्कृति के अनुसार उसका नया नाम भागमती से बदल कर हैदर महल कर दिया गया – और शहर का भी नया नाम हैदराबाद (अर्थात : “हैदर के नाम पर बसाया गया शहर”).

यदि किसी को कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या है, तो हैदराबाद, उभरता हुआ सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक है, उपचार हेतु। नगर पहले ही औषधि का केन्द्र है, जहां औषधियों का कई करोड़ का व्यापार है। यहां कई सस्ते व अच्छे अस्पताल भी हैं।

हैदराबाद को मोतीयों का नगर भी कहा जाता है। और सूचना प्रौद्योगिकी में तो इसने बंगलौर को भी पछाड़ दिया है। मोतिओं का बाजार चार मीनार के पास स्थित है। मोतिओं से बने आभूषण चारकमान बाज़ार से या अन्य मुख्य बाज़ारों से भी लिये जा सकते हैं। चांदी के उत्पाद (बर्तन व मूर्तियां, इत्यादि), साड़ियां, निर्माल एवं कलमकारी पेंटिंग्स व कलाकृतियां, अनुपम बिदरी हस्तकला की वस्तुएं, लाख की रत्न जड़ित चूड़ियां , रेशमी व सूती हथकरघा वस्त्र यहां बनते हैं, व इनका व्यापार सदियों से चला आ रहा है।

आरंभ में हैदराबाद में मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध दो महाविद्यालय थे। लेकिन 1918 में निज़ाम ने उस्मानिया विश्वविद्यालय की स्थापना की और अब यह भारत के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। हैदराबाद विश्वविद्यालयों की स्थापना 1974 में हुई। एक कृषि विश्वविद्यालय और कई ग़ैर सरकारी संस्थान, जैसे अमेरिकन स्टडीज़ रिसर्च सेंटर और जर्मन इंस्टीट्यूट ऑफ़ ओरिएंटल रिसर्च भी हैं।

हैदराबाद में अन्य खेलों की तुलना में क्रिकेट सर्वाधिक लोकप्रिय खेल हैं। क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी की भी लोकप्रियता यहाँ कम नहीं है। 2005 में प्रीमियर हॉकी लीग में हैदराबाद सुल्तान्स विजयी हुये थे। हैदराबाद को हाल ही में एक नया क्रिकेट स्टेडियम विशाखा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मिला है, जिसका नाम परिवर्तित करके राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रखा गया है.

 हैदराबाद में बहुत सारे प्रसिद प्रयटन स्थान है जैसे कि:

  • चारमीनार (Charminar)
  • गोलकोंडा किला (Golconda Fort)
  • रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City)
  • हुसैन सागर झील (Hussain Sagar Lake)
  •  बिरला मंदिर (Birla Mandir)
  • श्री जगन्नाथ मंदिर – Shri Jagannath Temple
  • मक्का मस्जिद – Mecca Masjid
  • चौमहल्ला पैलेस – Chowmahalla Palace
  • कुतुब शाही मकबरा – Qutub Shahi Tombs
  • गोलकोंडा फोर्ट – Golconda Fort

हैदराबाद का मुख्य भाषा क्या है ?

तेलुगू, उर्दू 

हैदराबाद किस राज्य में है?

तेलंगाना | Telangana

अहमदाबाद | Ahmedabad

अहमदाबाद गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। अहमदाबाद गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद का विकास पिछले कुछ वर्षों में काफी तेज हुआ है। साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। 1970 में गांधीनगर में राजधानी स्थानांतरित होने से पहले अहमदाबाद ही गुजरात की राजधानी हुआ करता था। अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है।

दोस्तों, अहमदाबाद को भारत का मेनचेस्टर भी कहा जाता है। ऐतिहासिक तौर पर, भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहमदाबाद प्रमुख शिविर आधार रहा है। इसी शहर में महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना की और स्‍वतंत्रता संघर्ष से जुड़ें अनेक आन्‍दोलन की शुरुआत भी यही से हुई थी।

काँकरिया झील का निर्माण कुतुब-उद्-दीन ने 1451 ईसवी में करवाया था। आज के समय में अहमदाबाद के निवासियों के बीच यह जगह सबसे अधिक प्रसिद्ध है। इस झील के चारों ओर बहुत ही खूबसूरत बगीचा है। झील के मघ्य में बहुत ही सुंदर द्वीप महल है। जहां मुगल काल के दौरान नूरजहां और जहांगीर अक्सर घूमने जाया करते थे। आज कांकरिया झील अहमदाबाद मे घुमने लायक महत्वपूर्ण जगह है। जो आज कांकरिया लेकफ़्रंट के नाम से प्रसिध है।

दोस्तों, जैसे की हमलोग जानते है कि जमा मस्जिद दिल्ली में है लेकिन आपको बताना चाहूँगा कि अहमदाबाद में भी जामा मस्जिद है जिसका निर्माण 1423 ईसवी में किया गया। पश्चिम भारत में स्थित यह बेहद ही खूबसूरत मस्जिद है। यह मस्जिद बेहतरीन कारीगरी का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करता है।

अहमदाबाद में बहुत सारे प्रसिद प्रयटन स्थान है जैसे:

  • अहमदाबाद में फेमस मस्जिद जामा मस्जिद – Ahmedabad Me Famous Mosque Jama Masjid
  • सरदार वल्लभाई पटेल राष्ट्रीय संग्रहालय –Sardar Vallabhbhai Patel National Museum
  • वस्त्रपुर झील –Vastrapur Lake
  • साबरमती रिवरफ्रंट –Sabarmati Riverfront
  • अहमदाबाद की एतिहासिक जगह लोथल – Ahmedabad Ki Historical Place Lothal
  • लॉ गार्डन –Law Garden
  • भद्र किला और किशोर दरवाजा – Ahmedabad Tourism Me Ghume Bhadra Fort 
  • अहमदाबाद में प्रसिद्ध मंदिर वैष्णोदेवी मंदिर – Ahmedabad Me Prasidh Mandir Vaishnodevi Temple
  • झुल्ता मीनार – Jhulta Minar
  • कांकरिया झील –Kankaria Lake
  • दादा हरि वाव – Dada Hari Vav
  • कमला नेहरू चिड़ियाघर –Kamla Nehru Zoo

अहमदाबाद का मुख्य भाषा क्या है?

गुजराती,हिंदी

अहमदाबाद किस राज्य में है?

गुजरात | Gujrat

शिमला | Shimla

 हेलो दोस्तों, बर्फ से ढके पहाड़, सुहावनी झीलें, मनभावनी हरियाली, सुखद जलवायु ये सब आपको एक साथ एक ही जगह मिल सकता है, वो है शिमला.

शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। शिमला अपने मॉल रोड, रिज, टॉय ट्रेन और औपनिवेशिक वास्तुकला, के लिए पूरे देश में जाना जाता है। 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, शिमला देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो हनीमूनर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। ब्रिटिश भारत की पूर्ववर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी से प्रसिद्ध यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण की वजह से किसी भी पर्यटक को दोबारा यहां आने पर मजबूर कर देगा।

दोस्तों जैसे की हमलोग जानते है शिमला की ख़ूबसूरती अंग्रेजों के शासन काल में भी प्रसिद्ध थी. इसकी खूबसूरती उन्हें भी आकर्षित करती थी, इसलिए उस समय उन्होंने इसे ग्रीष्मकाल की राजधानी घोषित कर दिया था. अंग्रेज वहां जाकर रहा करते थे, इसका प्रमाण आज भी मिलता है, वहां बड़े बड़े भवनों का निर्माण अंग्रेजों द्वारा किया था, जो आज पर्यटन का मुख्य हिस्सा है. शिमला शहर को 1972 में पुनः नवनिर्मित किया गया और इसे जिला बनाया गया.

शिमला में बहुत सारे प्रसिद प्रयटन स्थान है जैसे:

  • साबरमती आश्रम- Sabarmati Aashram
  • कांकरिया झील- Kankaria Lake
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय संग्रहालय- Sardar Vallabh Bhai Patel National Museum
  • साबरमती रिवरफ्रंट- Sabarmati Riverfront
  • लोथल- Lothal
  • भद्र किला- Bhadra Fort
  • सिद्दी सैयद मस्जिद- Sidi Saiyyed Mosque
  • दादा हरिर वाव- Dada Harir Vav
  • वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम- World Vintage Car Museum
  • इस्कॉन मंदिर- ISKCON Temple

शिमला का मुख्य भाषा क्या है?

 हिंदी

 शिमला किस राज्य में है?

 हिमाचल | Himachal

चंडीगढ़ | Chandigarh

हेलो दोस्तों, चण्डीगढ़, भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है। यह मंदिर आज भी शहर में स्थित है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र में मोहाली, पंचकुला और ज़ीरकपुर आते हैं.

इस शहर का नामकरण दुर्गा के एक रूप ‘चंडिका’ के कारण हुआ है और चंडी का मंदिर आज भी इस शहर की धार्मिक पहचान है। इस शहर के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भी निजी रुचि रही है, जिन्होंने नए राष्ट्र के आधुनिक प्रगतिशील दृष्टिकोण के रूप में चंडीगढ़ को देखते हुए इसे राष्ट्र के भविष्य में विश्वास का प्रतीक बताया था.

ब्रिटिश भारत के विभाजन उपरांत 1947 में पंजाब राज्य को भारत और पाकिस्तान में दो भागों में बाँट दिया गया था। इसके साथ ही राज्य की पुरानी राजधानी लाहौर पाकिस्तान के भाग में चली गयी थी। अब भारतीय पंजाब को एक नई राजधानी की आवश्यकता पड़ी। पूर्व स्थित शहरों को राजधानी बदलने में आने वाली बहुत सी कठिनाईयों के फलस्वरूप एक नये योजनाबद्ध राजधानी शहर की स्थापना का निश्चय किया गया तथा १९५२ में इस शहर की नींव रखी गई.

नए चंडीगढ़, चंडीगढ़, के आसपास Mullanpur Garibdass के शहर के पास स्थित एक नए समाधान की पंजाब की पहली ‘स्मार्ट शहर के रूप में” डिज़ाइन किया गया है.

चंडीगढ़ की सॉफ्टवेयर कंपनियां इस वित्तीय वर्ष में तेजी से बाद रहा है।

सॉफ्टवेयर उद्योग 1960 तक भारत में कुछ भी नहीं था। 1972 में, सरकार। भारत ने एक सॉफ्टवेयर निर्यात योजना तैयार की। हम कह सकते हैं कि 1972 भारत में सॉफ्टवेयर उद्योग के लिए एक स्थापना वर्ष था, और 1991 के बाद इस उद्योग ने भारतीय अर्थव्यवस्था की बड़ी तस्वीर में प्रवेश किया। उद्योग ने वर्ष 2000 के बाद मजबूत वृद्धि दर्ज की।

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ भारत के सबसे खूबसूरत और नियोजित शहरों में एक है। इस केन्द्र शासित प्रदेश को प्रसिद्ध फ़्रांसीसी वास्तुकार ली कोर्बूजियर ने अभिकल्पित किया था। इस शहर का नाम एक दूसरे के निकट स्थित चंडी मंदिर और गढ़ किले के कारण पड़ा जिसे चंडीगढ़ के नाम से जाना जाता है। शहर में बड़ी संख्या में पार्क हैं जिनमें लेसर वैली, राजेन्द्र पार्क, बॉटोनिकल गार्डन, स्मृति उपवन, तोपियारी उपवन, टेरस्ड गार्डन और शांति कुंज प्रमुख हैं। चंडीगढ़ में ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी, प्राचीन कला केन्द्र और कल्चरल कॉम्प्लेक्स को भी देखा जा सकता है।

हिन्दी एवं पंजाबी चंडीगढ़ की बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं हैं, हालाँकि आजकल अंग्रेज़ी भी प्रचलित होती जा रही है। अधिकांश आबादी हिंदी (73%) बोलती है जबकि पंजाबी 23% बोली जाती है। तमिल-भाषी लोग तीसरा सबसे बड़ा समूह बनाते हैं। शहर के लोगों का एक छोटा भाग उर्दु भी बोलता है।

चंडीगढ़ में बहुत सारे प्रसिद प्रयटन स्थान है जैसे:

  • ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन | Chandigarh Rose Garden Sukhna Lake
  • छतबीर जू | Chandigarh Chhatbir Zoo
  • सरकारी म्यूजियम और आर्ट गैलरी | Chandigarh Government Museum and Art Gallery
  • इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम | Chandigarh International Dolls Museum
  • जापानी गार्डन | Chandigarh Japanese Garden
  • नाडा साहिब गुरुद्वारा | Chandigarh Nada Sahib Gurudwara
  • टिम्बर ट्रेल थंडरज़ोन , सुखना लेक | Chandigarh Timber Trail Thunderzone Sukhna Lake

चंडीगढ़ का मुख्य भाषा क्या है ?

हिंदी, पंजाबी, अंग्रेज़ी, तमिल-भाषी

चंडीगढ़ किस राज्य में है?

पंजाब – हरियाणा | Punjab-Hariyana

कोड़िकोड | Kozhikode

कोड़िकोड  जिसे पहले कैलिकट (Calicut) कहा जाता था, भारत के केरल राज्य के कोड़िकोड ज़िले में अरब सागर के तट पर स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। कोड़िकोड केरल राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शहर के पूर्व में वायनाड की पहाड़ियाँ हैं, जो पश्चिमी घाट का भाग हैं।

प्रागैतिहासिक काल की पत्थरों की गुफाएं यहां प्राप्त हुई हैं। संगम युग में यह जिला चेरा प्रशासन के अधीन था। उस समय यह स्थान व्यापारिक गतिविधियों का केन्द्र था। कोड़िकोड का अस्तित्व तेरहवीं शताब्दी में उभरकर सामने आया। इरनाड के राजा उदयावर ने कोड़िकोड और पोन्नियंकर के आसपास का क्षेत्र जीतकर एक किला बनवाया जिसे वेलापुरम कहा गया।

पजस्सीराजा संग्रहालय संग्रहालय में कोड़िकोड के समृद्ध इतिहास की झलक देखी जा सकती है। संग्रहालय शहर के पूर्व में 5 किलोमीटरकी दूरी पर स्थित है। राज्य का पुरातत्व विभाग इस संग्रहालय की देखभाल करता है। संग्रहालय में प्राचीन सिक्के, कांसे की वस्तुओं, प्राचीन मूरल की प्रतिलिपियां आदि इस क्षेत्र की विरासत को प्रदर्शित करती है।

ड्राई फूड और शुद्ध नारियल के तेल से बना कोड़िकोड का मीठा हलवा पर्यटक अपने साथ ले जाना नहीं भूलते। साथ ही केले के चिप्स की खरीददारी भी अधिकांश पर्यटक करते हैं। कोर्ट रोड़ में मसालों का बाजार ताजे मसालों की खरीददारी करने के लिए उत्तम जगह है। अरबी पानी के जहाजों के नमूनों को यहां से खरीदा जा सकता है। कोड़िकोड हैंडलूम कपड़ों के लिए भी काफी लोकप्रिय है।

कोड़िकोड  में बहुत सारे प्रसिद प्रयटन स्थान है जैसे:

  • पजस्सीराजा संग्रहालय | Pajassiraja Museum
  • कला दीर्घा | art Gallery
  • मनाचिरा मैदान | Manachira Ground
  • काजीकोड बीच | Kajikode Beach
  • बीपोर | beepore
  • वाडाकर | wadkar
  • तुषारगिरि | frost
  • विज्ञान प्लेनेटोरियम | Gyan Planetarium
  • पूकोट झील | Pookot Lake
  • ताली मंदिर | Tali Mandir

कोड़िकोड का मुख्य भाषा क्या है ?

मलयालम | Malyalam

कोड़िकोड किस राज्य में है?

केरल | Keral

Leave a Comment