टीचर्स डे क्यों मनाया जाता है? Why is Teacher’s Day celebrated? | शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है ? | शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? Teachers Day Kyu Manaya Jata Hai

टीचर्स डे क्यों मनाया जाता है? Why is Teacher’s Day celebrated?

Teacher’s Day: ऐसा दिन जिस दिन स्टूडेंट अपने गुरू यानि शिक्षक (teacher) को तोहफा (gift) देते है, इसे शिक्षक दिवस यानि टीचर्स डे कहते हैं। Dr. Sarvepalli Radhakrishnan के जन्मदिन पर 5 September को टीचर्स डे मनाया जाता है।

भारत में Shikshak diwas 5 सितंबर को मनाया जाता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय टीचर्स डे 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। मजेदार बात यह है कि टीचर्स डे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन कुछ देशों में छुट्टी का दिन रहता है तो कुछ देशों में कोई अवकाश नहीं रहता है।

सभी ने इसके लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया हुआ हैं। हर देश में टीचर्स डे अलग तारीख को मनाया जाता है। पहली बार टीचर्स डे 1957 में मनाया गया था। चलिए अब हम जानते हैं कि, टीचर्स डे क्यों और कैसे मनाया जाता है?

Teacher’s Day क्या है? (What is Teachers Day in Hindi)

टीचर डे शिक्षकों की प्रशंसा करने का स्पेशल दिन है। इस दिन विद्यार्थी अपने टीचर को गिफ्ट देते हैं। भारत में शिक्षक दिवस 1962 से 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन महान शिक्षा वादी और भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को होती है. उन्हीं की याद में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. उन्हीं की याद में टीचर डे मनाया जाता है। क्योंकि ओ एक साधारण शिक्षक से प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति बने थे उनका मानना था कि शिक्षक का दिमाग देश में सबसे बेहतर दिमाग होता है। Dr. Sarvepalli Radhakrishnan बहुत अच्छे शिक्षक और दार्शनिक थे।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था. 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया. 

एक बार उनके कुछ विद्यार्थी और दोस्तों ने उनसे कहा कि, वह उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। तब उन्होंने कहा था कि, “मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाए अगर मेरा जन्मदिन टीचर्स डे के रूप में मनाया जाए तो मुझे गर्व महसूस होगा।” इसके बाद आज तक 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम इस महान शिक्षावादी को याद करते हैं और अपने सभी शिक्षकों को सम्मानपूर्वक धन्यवाद देते हैं। डॉ राधाकृष्णन का शिक्षा के प्रति बहुत बड़ा योगदान है इसी वजह से आज तक इंडिया में यह दिन मनाया जाता है। शिक्षक एक ऐसा व्यक्ति होता है जो हमें दुनिया के साथ सही-गलत का अंतर बताता है।

शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? Teachers Day Kyu Manaya Jata Hai?

Teacher’s Day (शिक्षक दिवस) मनाने की वजह: भारत में टीचर्स डे महान शिक्षा वादी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को याद करने के लिए और अपने शिक्षकों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। एक शिक्षक अपने विद्यार्थी से कोई भी उम्मीद रखे बिना अपनी पूरी जिंदगी ज्ञान बांटने में लगा देता है। इसलिए सभी शिक्षकों को धन्यवाद कहने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है। टीचर्स डे शिक्षकों का समाज में सम्मान बढ़ाने के लिए और शिक्षकों का उनके काम के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। एक शिक्षक की हमारे जीवन में क्या जरूरत है, क्या खासियत है, हम उनके बारे में क्या सोचते हैं, उनके प्रति हमारी भावनाएं कैसी हैं, यह बताने के लिए teachers day मनाया जाता है। एक शिक्षक का काम हमें सही रास्ता दिखाना होता है। हमारे शिक्षक हमें सही-गलत क्या है? वो समझाते हैं। शिक्षक पूरी जिंदगी ज्ञान बांटने में लगा देता है। इन्हीं शिक्षकों के ऊपर पूरे देश का भविष्य निर्भर करता है।

गुरु अपने शिष्य का कभी भी बुरा नहीं सोच सकते हैं इसलिए ही शायद ईश्वर से पहले गुरु का नाम लिया जाता है। आज आप और हम जो कुछ भी हैं वो हमारे शिक्षकों की मेहनत की बदौलत है।

अगर आप एक सही इंसान भी होंगे तो वह आपकी जिंदगी के पहले गुरू मां-बाप या फिर आपके कोई अपने ही होंगे। शिक्षक सिर्फ वह नहीं है जो हमें पढ़ना लिखना सिखाएं, टीचर वह भी है जिससे आपने कुछ अच्छा और नया सिखा हो। आप उन लोगों के साथ भी शिक्षक दिवस मना सकते हैं।

शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है? Teacher’s Day Kaise Manaya Jata Hai?

टीचर्स डे कैसे मनाते है? टीचर्स डे स्कूल और कॉलेज में बहुत अच्छे से मनाया जाता है। इस दिन टीचर्स को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती है। इस दिन स्टूडेंट को सब कुछ टीचर के लिए करना होता है जो शिक्षक ने आज तक विद्यार्थी के लिए किया होता है।

इस दिन student अपने पसंदीदा teacher को कोई अच्छी गिफ्ट देते हैं। इस दिन विद्यार्थी शिक्षक का किरदार निभाते हैं। शिक्षक की good quality सब के साथ बाँटते है। शिक्षक के बारे में अच्छी बातें लिखकर टीचर को गिफ्ट के तौर पर देते हैं। 

इस दिन स्टूडेंट्स शिक्षकों को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं, जिससे शिक्षक अपने विद्यार्थियों को और अच्छे से पढ़ाते हैं। आप जिसको अपना सबसे अच्छा शिक्षक समझते हैं, जिससे आपको अच्छी सीख मिली हो। अपने उस favorite teacher को teachers डे के दिन गिफ्ट देकर उसका सम्मान जरूर बढ़ाएं।

सोशल मीडिया पर शिक्षक दिवस (Teachers Day) कैसे मनाते है?

सोशल मीडिया पर भी टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन विद्यार्थी अपने शिक्षक को whatsapp, facebook, message के जरिये विश करते हैं।

सोशल मीडिया पर शिक्षक दिवस का माहौल 2-3 दिन पहले ही शुरू हो जाता है। फेसबुक पर विद्यार्थी teacher को टैग करके पोस्ट करके teacher’s day मनाते हैं। व्हाट्सएप पर भी teacher का स्टेटस रख के शिक्षक डे मानते हैं।

बताया हैं। आपके गुरू/शिक्षक को भी आप पर गर्व होगा की उनके पास आप जैसे विद्यार्थी हैं।

जरूरी नहीं है की सिर्फ स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट ही teachers day मनाए बल्कि उसके बाद भी आप अपने school teacher से मिल कर उन्हें तोहफा दे कर शिक्षक दिवस मना सकते हैं।

सम्बंधित लेख।

पहली बार कब मनाया गया वर्ल्ड नो टोबैको डे

 निष्कर्ष।

आप भी इस दिन को अपने शिक्षक के लिए स्पेशल बनाए और उन्हें यह बताए की आपके जीवन में शिक्षक का क्या महत्व है और धन्यवाद कीजिये की हमें उन्होंने अच्छा रास्ता बताए।

Leave a Comment