Diwali 2022 Date, puja vidhi, subh muharat | 2022 में दिवाली कब है | आने वाले पांच सालों में दिवाली की तिथियां

 Diwali 2022 Date: 2022 में कब है दिवाली? जानिए डेट और शुभ मुहूर्त से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपों की रोशनी में पूरा वातावरण जगमगा उठता है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली कब पड़ रही है और क्या है शुभ मुहूर्त.
Diwali 2022 Date and Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत प्रमुख माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे और उनके आने की खुशी में नगरवासियों ने दीपों से पूरी नगरी को सजाया था। दीपावली के दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि, धन-वैभव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं हिंदुओं के अलावा सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों द्वारा भी दीपोत्सव मनाया जाता है। धनतेरस से प्रारंभ होकर भैया दूज तक मनाया जाने वाला पांच दिवसीय त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। तो आइए जानते हैं इस साल किस तारीख को दिवाली मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त के बारे में.

दिवाली 2022 तिथि

हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली पड़ रही है।

दिवाली 2022 शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 23 अक्टूबर 2022 को रविवार के दिन त्रयोदशी तिथि शाम 06:04 बजे तक है। उसके पश्चात चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा जो कि सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05:28 बजे तक है। इसके बाद फिर अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी जो कि 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04:19 बजे तक रहेगी।
पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण इसी दिन दिवाली मनाई जाएगी।

साल 2022 में लक्ष्मी पूजन का समय-

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त:18:54:52 से 20:16:07 तक
अवधि :1 घंटे 21 मिनट
प्रदोष काल :17:43:11 से 20:16:07 तक
वृषभ काल :18:54:52 से 20:50:43 तक

दिवाली महानिशीथ काल मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त :23:40:02 से 24:31:00 तक
अवधि :0 घंटे 50 मिनट
महानिशीथ काल :23:40:02 से 24:31:00 तक
सिंह काल :25:26:25 से 27:44:05 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त

सायंकाल मुहूर्त (अमृत, चल):17:29:35 से 19:18:46 तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ):22:29:56 से 24:05:31 तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चल):25:41:06 से 30:27:51 तक

दिवाली पूजन सामग्री लिस्ट-

मां लक्ष्मी की प्रतिमा (कमल के पुष्प पर बैठी हुईं), गणेश जी की तस्वीर या प्रतिमा (गणपति जी की सूंड बांयी ओर होनी चाहिए), कमल का फूल, गुलाब का फूल, पान के पत्ते, रोली, सिंदूर, केसर, अक्षत (साबुत चावल), पूजा की सुपारी, फल, फूल मिष्ठान, दूध, दही, शहद, इत्र, गंगाजल, कलावा, धान का लावा(खील) बताशे, लक्ष्मी जी के समक्ष जलाने के लिए पीतल का दीपक, मिट्टी के दीपक, तेल, शुद्ध घी और रुई की बत्तियां, तांबे या पीतल का कलश, एक पानी वाला नारियल, चांदी के लक्ष्मी गणेश स्वरुप के सिक्के, साफ आटा, लाल या पीले रंग का कपड़ा आसन के लिए, चौकी और पूजा के लिए थाली।

आने वाले पांच सालों में दिवाली की तिथियां-

दिवाली 2023- 12 नवंबर
दिवाली 2024- 1 नवंबर
दिवाली 2025- 21 अक्टूबर
दिवाली 2026- 8 नवंबर
दिवाली 2027- 29 अक्टूबर

Leave a Comment